मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद अब पात्र लोगों को मतदाता सूची में जोड़ने का अभियान शुरू हो गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम और एसीईओ डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने प्रेस वार्ता में पुनरीक्षण के दौरान जुड़े और हटाए गए मतदाताओं के आंकड़े साझा किए।

प्रदेश में कुल 71,58,949 मतदाता हैं। 6 जनवरी 2025 को जारी मतदाता सूची में 84,29,459 मतदाता थे। ऐसे में इसकी तुलना में कुल 17,05,130 मतदाताओं के नाम डिलीट किए गए हैं। 4,01,276 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किए गए हैं।

निर्वाचन विभाग ने कटे हुए नामों के फिजिकल वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बीएलओ घर-घर जाकर यह जांच करेंगे कि मतदाता वास्तव में वहां रहता है या नहीं और उसका नाम किस वजह से सूची से बाहर हुआ।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने कहा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रदेश में विशेष अभियान चलने का निर्णय लिया गया है। जिसके तहत विशेष अभियान की प्रक्रिया 8 से 10 अक्टूबर तक सभी बूथों पर विशेष कैंप लगाया जाएगा। जिस दौरान जिन मतदाताओं के नाम कटे हैं उन मतदाताओं के नाम को प्री एसआईआर से पहले की मतदाता सूची और वर्तमान मतदाता सूची से मिलान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *