महिला एएसआई पर दूसरे पक्ष के साथ लेनदेन के विवाद में शिकायतकर्ता का समझौता कराकर मामला निपटाने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है। विजिलेंस ने शिकायत की जांच के बाद कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विजिलेंस के अनुसार, शिकायतकर्ता ने टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि रानीपुर कोतवाली में तैनात एएसआई उससे मामले का निपटारा कराने के नाम पर 10 हजार रुपए की रिश्वत मांग रही है। शिकायतकर्ता का दूसरे पक्ष के साथ लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक देहरादून विजिलेंस की एक टीम ने छापा मारकर रानीपुर कोतवाली में तैनात अपर उपनिरीक्षक सोनिया को गिरफ्तार कर लिया है। अब विजिलेंस टीम द्वारा आरोपित से पूछताछ की जा रही है।