बेबी रानी मौर्य राज्यपाल उत्तराखंड baby rani maury uttarakhandबेबी रानी मौर्य राज्यपाल उत्तराखंड baby rani maury uttarakhand
Youth icon yi media logo . Youth icon media . Shashi bhushan maithani paras
“सकारात्मक एवं रचनात्मक पत्रकारिता हमारा उद्देश्य ।”

राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व की बधाई व शुभकामनाएँ दी

बेबी रानी मौर्य राज्यपाल उत्तराखंड baby rani maury uttarakhand

 

राजभवन देहरादून 09 अक्टूबर, 2018 राज्यपाल  बेबी रानी मौर्य ने प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व की बधाई व शुभकामनाएँ दी हैं।
अपने संदेश में उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्ध और खुशहाल जीवन की कामना करते हुए कहा कि माँ दुर्गा की पूजा का यह पर्व जहाँ एक ओर सत्य, न्याय और सदाचार की शिक्षा देता है, वहीं दूसरी ओर कन्या पूजन के माध्यम से समाज में बालिकाओं के महत्व, नारी शक्ति के सम्मान और गौरव को भी दर्शाता है। उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति के बिना सृष्टि की कल्पना असम्भव है।
उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि इस पर्व पर हम सब मिलकर नारी शक्ति के सम्मान के साथ-साथ समाज में एकता व आपसी भाईचारे का संकल्प लें।

By Editor