Amit shah visit in uttrakhand अरुण पाण्डेय Hujur aate rahiye :  हुजूर हर महीने आते रहिए उत्तराखंड ! आखिर कौन भाया जनता के दिलों को ?Amit shah visit in uttrakhand अरुण पाण्डेय Hujur aate rahiye :  हुजूर हर महीने आते रहिए उत्तराखंड ! आखिर कौन भाया जनता के दिलों को ?

Hujur aate rahiye ! Amit Shah Visit  :  हुजूर हर महीने आते रहिए उत्तराखंड ! आखिर कौन भाया जनता के दिलों को ?

Amit shah visit in uttrakhand अरुण पाण्डेय Hujur aate rahiye :  हुजूर हर महीने आते रहिए उत्तराखंड ! आखिर कौन भाया जनता के दिलों को ?
अरुण पाण्डेय

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में यूं तो वीवीआईपी मूवेंट होते रहते हैं, लेकिन कुछ ऐसे होते हैं जो जनता को कहीं न कहीं सुकून देने का काम करते हैं। जब जनता के दिल से निकलता है हुजूर हर महीने आते रहिए उत्तराखंड। आम जनता के ऐसा बोलने के पीछे कई कारण हैं। सबसे महत्वपूर्ण कारण है विकास। विकास योजनाओं के सपनों को लेकर बना उत्तराखंड सिर्फ राजनेताओं की महत्वकाक्षाओं का अड्डा बनकर रह गया है। यहां होती है तो सिर्फ राजनीति। विकास की नहीं स्वार्थ की राजनीति। अगर ऐसा न होता तो जनता को ऐसा न कहना पड़ता कि हुजूर हर महीने आते रहिए उत्तराखंड।

Amit shah visit in uttrakhand अरुण पाण्डेय Hujur aate rahiye :  हुजूर हर महीने आते रहिए उत्तराखंड ! आखिर कौन भाया जनता के दिलों को ?
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के उत्तराखण्ड दौरे से पहले राजधानी में सड़कों के गढे भरने का काम कुछ इस अंदाज में तेजी से किया जा रहा है । इसीलिए जनता बोली साहब  हर महीने आते रहिए उत्तराखंड !

प्रदेश की बात छोड़िए राजधानी के हाल किसी से छिपे नहीं है। सबसे बुरी हालत सड़को की है। सड़क में गड्डे हैं या फिर गडडों में सड़क इस बात को लेकर राजधानी की जनता से लेकर दूसरे जिलों, राज्यों से आने वाले लोग आपको मजाक बनाते हुए दिख जाऐंगे। जब राजधानी के हालत ऐसे हैं तो प्रदेष के कैसे होंगे। लेकिन एकाएक पिछले कुछ दिनों से पूरी सरकारी मशीनरी इन गड्डा मुक्त सड़कों को चमकाने पर लगी है। खास तौर से जौलीग्रांट एअर पोर्ट से लेकर भाजपा मुुख्यालय और होटल मधुवन राजपुर रोड़ तक। आखिर यही इलाका प्राथमिकता में क्यों है। तो इसका भी जवाब हाजिर है इस रास्ते से होकर गुजरेंगे भाजपा के शाह यानि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह। आगामी 19 सितंबर को अमित शाह देहरादून आ रहे हैं। और वह सड़क मार्ग से जौलीग्रांट एअर पोर्ट से लेकर भाजपा मुुख्यालय और होटल मधुवन राजपुर रोड़ तक का सफर तय करेंगे। उन्हें सड़क मार्ग से किसी बात की तखलीफ न हो इसका खास ख्याल रखा जा रहा है। सरकार से लेकर संगठन तक के लोग जानते हैं कि अगर उनकी गाड़ी ने रास्ते में हिचकोले खाये तो फिर सरकार और संगठन की सेहत नाशाज हो सकती है। इसी लिए गड्डा मुक्ति का महाअभियान शुरू किया गया है। जनता भी खुश नजर आ रही है सड़क की हालत देखकर। खासतौर से मोहकमपुर फाटक से लेकर धर्मपरु तक की सड़क की हालत की मरहम पट्टी हो रही है। डिवाइडरों का भी रंगरोगन किया जा रहा है। संड़कें सुंदर संुदर लग रही हैं। इसी लिए जनता अमित शाह के लिए कह रही है हुजूर आते रहिए देहरादून।

पहली बार भाजपा मुख्यालय में रखेंगे कदम

Amit shah visit in uttrakhand अरुण पाण्डेय Hujur aate rahiye :  हुजूर हर महीने आते रहिए उत्तराखंड ! आखिर कौन भाया जनता के दिलों को ?
Amit shah visit in uttrakhand अरुण पाण्डेय Hujur aate rahiye :  हुजूर हर महीने आते रहिए उत्तराखंड ! आखिर कौन भाया जनता के दिलों को ?

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पहली बार उत्तराखंड भाजपा मुख्यालय में कदम रखेंगे। इसके लिए प्रदेश भाजपा ने पूरी तैयारियां की हुई है। भाजपा मुख्यालय को पूरी तरह आधुनिक सुविधाओं से अपडेट कर दिया गया है। कहीं को कमी न छूट जाये इसके लिए पूरी टीम लगी हुई है। शाह के शाही स्वागत में कोई कमी न रह जाये इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है। इस पल को एतिहासिक बनाने के लिए भाजपा दिग्गजों ने पूरी ताकत झोंकी हुई है।
भाजपा मुख्यालय में ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन करने के साथ मीडिया से भी रूबरू होंगे। भाजपा मुख्यालय में लाइब्रेरी पूरी तरह से तैयार हैं। इस आधुनिक लाइबे्ररी में भाजपा व संघ के इतिहास, उनके माहपुरूषों के जीवन से जुड़ी पुस्तकों के अलावा उत्तराखंड आंदोलन, के साथ ही इतिहास से जुड़ी और अन्य पुस्तकें भी पड़ने को मिलेंगी।

शाह के शाही स्वागत की तैयारी

19 सितंबर से 20 सितंबर तक देहरादून दौरे पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रहेंगे। शाह देहरादून में मीडिया से कहां मिलेंगे, भाजपा कार्यालय में क्या करेंगे, किस रूट से देहरादून पहुंचेंगे ये सब तय हो गया है। हालांकि भट्ट ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह साढे नौ बजे देहरादून के जौली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। उसके बाद देहरादून के सबसे पुराने नामचीन महंगे होटल मधुबन पहुंचेंगे। इस दौरान रास्ते में 6 जगह पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का खैरमकदम होगा। जबकि मधुबन होटल में अमित शाह पार्टी नेताओं से मुलाकात करेंगे। वहीं बीस सितंबर को बीजेपी मुख्यालय में अमित शाह ई लाइब्रेरी का उद्घाटन करेंगे और उसी दिन दोपहर बाद 2 बजे मीडिया से रू-ब-रू होंगे।

भाजपा नहीं खोज पाई एक दलित परिवार

प्रदेश भाजपा अब तक तय नहीं कर पाई है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देहरादून में किस दलित परिवार के यहां भोजन करेंगे। गौरतलब है कि दलित परिवार के यहां भोजन ग्रहण के कार्यक्रम के भाजपा पहले बड़े-जोर से प्रचारित कर रही थी लेकिन आज जब शाह के देहरादून दौरे के बाबत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट मीडिया से रू-ब-रू हुए तो इस सवाल पर रुक कर रह गए।यानि पार्टी अध्यक्ष के देहरादून कार्यक्रम का मिनट-टू-मिनट प्रोग्राम जारी करने वाली भाजपा खबर लिखे जाने तक यह नहीं बता पाई है कि अमित शाह देहरादून के किस दलित परिवार के यहां भोजन ग्रहण करेंगे। वो परिवार आम होगा या खास।पार्टी का पुराना कार्यकर्ता होगा या नया सदस्य। जबकि दलित के घर भोजन शाह का खास कार्यक्रम था।

Logo Youth icon Yi National Media Hindi

By Editor