हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्टों के मुताबिक, गुरुवार सुबह गोवा स्थित उनके घर पर उन्हें गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया। मेडिकल टीम ने उन्हें बचाने के लिए करीब 45 मिनट तक लगातार CPR दिया, लेकिन उन्हें पुनर्जीवित नहीं किया जा सका।

गोवा के मणिपाल हॉस्पिटल के ऑन्कोलॉजी डिपार्टमेंट के चीफ डॉ. शेखर साल्कर ने कहा,’मशहूर एक्टर नाना पाटेकर का आज सुबह 5:20 बजे उनके घर पर गंभीर कार्डियक अरेस्ट के बाद निधन हो गया. 45 मिनट तक लगातार सीपीआर देने के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका. एक मेडिको-लीगल केस (MLC) रजिस्टर कर लिया गया है, और पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

नाना पाटेकर के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। अपनी दमदार आवाज, तीखे संवादों, सहज अभिनय और अलग अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले नाना पाटेकर ने करीब पांच दशक लंबे करियर में हिंदी और मराठी सिनेमा को कई यादगार किरदार दिए।

घर पर आया गंभीर कार्डियक अरेस्ट
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार नाना पाटेकर को गोवा स्थित उनके आवास पर गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया। उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता दी गई। डॉक्टरों की टीम ने करीब 45 मिनट तक CPR देकर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *