you

अमोघ भट्ट उम्र में बेशक छोटा हैलेकिन उसके हुनर ने उसे संगीत के महारथियों के बीच बड़े नाम के तौर पर शुमार कर दिया है। पिछले साल 26 नवंबर को लंदन के फेमस ट्रीनिटीyou कॉलेज ने दुनिया भर के तमाम देशों में एक एग्जॉम कंडक्ट कराया था जिसमे अमोघ ने 90 प्रतिशत अंक हासिल कर सर्टिफिकेट हासिल कर एक महान उपलब्धि अपने नाम की है। इसके लिए पासिंग मार्क्स 65 प्रतिशत निर्धारित थे। संगीत के दीवानों के बीच शायद ही अब अमोघ भट्ट एक अनजाना नाम हो।

जुबान पर बमुश्किल से माँ…पा… जैंसे प्रारम्भिक शब्दों का उच्चारण और दीवारों के सहारे लड़ खड़ाते कदमों से आगे बढ़ने की कोशिश करने वाली महज 2 साल की उम्र में ही अमोघ ने घर में इधर-उधर बिखरे खाली बर्तनों को पीट-पीट कर बजाना शुरू किया तो कभी कोई बच्चे के इस व्यवहार को देख रोमान्चित होता तो कोई अनावश्यक बजते बर्तनों की आवाज से खीज भी खाते थे।  लेकिन यह सभी जानते हैं कि बाल हट के आगे किसी का जोर नहीं चलता है। अमोघ की माँ संगीता भट्ट पेशे से शिक्षक हैं और उन्हें शायद तब ही यह एहसास हो चुका था कि यह एक सामान्य प्रतिभा नहीं है बल्कि यह तो साक्षात् सरस्वती का वरदान लगता है। फिर अमोघ के हाथ से बजने वाले बर्तनों से कर्ण प्रिय धुनें निकलनी शुरू हुई तो अमोघ की माँ ने अमोघ के पापा से बेटे के इस हुनर को तुरन्त वीडियो रिकार्ड कर यादगार लम्हों के तौर पर संजोने की सलाह दी। अमोघ के पिता दिनेश भट्ट ने भी बेटे के इस कारनामे को अपने वीडियो कैमरे में कैद कर लिया। अमोघ की प्रतिभा के कई वीडियो आज भी यूट्यूब एवं फेश बुक पर देखे जा सकते हैं। अमोघ ने सार्वजनिक तौर पर महज 4 साल की उम्र में पहला म्यूजिक शो सोनी टी.वी. के इंडियन आइडियल प्रोग्राम के फर्स्ट रनर अप कपिल थापा के साथ किया था।  और इसी मंच पर अमोघ को सुप्रसिद्ध सिंगर बॉबी कैश के साथ भी परफार्म करने का मौका मिला तब कपिल थापा व बॉबी कैश ने नन्हें अमोघ को कंधे पर उठा कर उसकी प्रतिभा को सलाम कर मंच पर घुमाया था।

वहाँ मौजूद दर्शकों ने भी अमोघ की प्रतिभा की जमकर तारीफ की फिर तो क्या था उसके बाद दून का नन्हा ड्रमर अखबारों की सुर्खियाँ बटोरने लगा। अमोघ देश के अलग-अलग हिस्सों में दर्जनभर से अधिक स्टेज शो कर चुका है।  आज अमोघ की उम्र महज 7 साल की है और उसकी इसी विलक्षण प्रतिभा के चलते ही “यूथ आइकॉन” क्रिएटिव मीडिया द्वारा अमोघ को वर्ष 2012-13 का (Y.I. Little Diamond National Awards) से 19 मई को मुख्यमंत्री उत्तराखंड के हाथों से सम्मानित किया गया।

By Editor