मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरियाणा भ्रमण पर जा रहे उत्तराखंड के युवाओं को शुभकामनाएं दीं। सीएम धामी ने युवाओं से हरियाणा की संस्कृति, इतिहास, खान-पान, खेल परंपरा, कृषि और स्थानीय जीवनशैली को जानने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा वहां के स्थानीय युवाओं, खिलाड़ियों, किसानों और विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा काम कर रहे लोगों से संवाद करें और उनके अनुभवों को समझें।
इसी प्रकार अन्य राज्यों के युवाओं को भी उत्तराखण्ड आने और यहां की संस्कृति, पर्यटन, स्थानीय उत्पादों तथा राज्य में संचालित विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी पहलों को जानने के अवसर दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में चारधाम के साथ ही आदि कैलाश, जागेश्वर, कैंची धाम, शीतकालीन पर्यटन, साहसिक पर्यटन तथा अनेक ऐसे पर्यटन स्थल हैं, जिनकी जानकारी देश के अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि चारधाम के अलावा आदि कैलाश, जागेश्वर, कैंची धाम, शीतकालीन और साहसिक पर्यटन की संभावनाओं से भी लोगों को अवगत कराया जाना चाहिए। महिला स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय कारीगरों के उत्पादों की जानकारी दूसरे राज्यों तक पहुंचाने में भी युवा अहम भूमिका निभा सकते हैं। धामी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम केवल भ्रमण नहीं, बल्कि संस्कृति, विचार और अनुभवों के आदान-प्रदान का माध्यम बनने चाहिए।