केदारनाथ-बासुकीताल ट्रेक पर गए 5 सदस्यीय ट्रेकिंग दल लापता हो गया। इनमें 2 पीएसी जवान भी शामिल हैं। दल से संपर्क टूटने के बाद मंगलवार को रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया है। इनमें से एक ट्रेकर के परिजन यशवंत सिंह चौहान ने जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र रुद्रप्रयाग को सूचना दी कि उनका भाई प्रवेश चौहान अपने पांच साथियों के साथ 25 सितंबर को केदारनाथ-बासुकीताल ट्रेक पर गए थे। दल की योजना ओडिन कॉल होते हुए गंगोत्री पहुंचने की थी। परिजनों का उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है।

जानकारी के अनुसार, परिजन यशवंत सिंह चौहान ने जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC), रुद्रप्रयाग को मामले की सूचना दी। उन्होंने बताया कि उनके भाई प्रवेश चौहान 25 सितंबर को पांच साथियों के साथ केदारनाथ-बासुकीताल ट्रैक पर गए थे। दल की आगे ऑडिन कोल होते हुए गंगोत्री जाने की योजना थी। निर्धारित समय के बाद दल से संपर्क नहीं होने पर परिजनों ने प्रशासन को इसकी जानकारी दी।

सूचना मिलते ही जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस नियंत्रण कक्ष, वन्यजीव प्रभाग गोपेश्वर और 40वीं वाहिनी पीएसी से समन्वय स्थापित किया। इसके बाद ट्रेकिंग रूट और संभावित क्षेत्रों में खोजबीन के लिए विभिन्न टीमों को सक्रिय किया गया।

 

By master

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *