उत्तराखंड को नया राज्यपाल मिल गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 राज्यों के राज्यपालों में बड़ा फेरबदल किया है, जिसमें मध्य प्रदेश के बालाघाट से पूर्व सांसद डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वे सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह का स्थान लेंगे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नए राज्यपाल डॉ. बिसेन को हार्दिक बधाई दी है। उत्तराखंड में राज्यपाल के रूप में पांच वर्ष की अवधि पूरी कर चुके लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) का स्थान मध्य प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं बालाघाट के पूर्व सांसद डॉ. ढाल सिंह बिसेन लेंगे।
भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे डॉ. बिसेन कृषि अर्थ विज्ञानी रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में ओम प्रकाश माथुर को केरलम, केरलम के राज्यपाल रहे राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु, डा सुधा यादव को कर्नाटक एवं ब्रज मोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।