कोटद्वार में भाजपा सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज ने लिया संगठन का जायजा, बूथ मजबूत करने पर दिया जोर

कोटद्वार। भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी और दिल्ली से सांसद बांसुरी स्वराज के संगठनात्मक जिले कोटद्वार पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कोटद्वार के बाद पौड़ी जाते हुए सतपुली में भी उनका अभिनंदन किया गया।

प्रवास के दौरान कोटद्वार में संगठन की अहम बैठक हुई। बैठक में बांसुरी स्वराज के साथ प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज मौजूद रहीं।

बैठक का मुख्य फोकस तीन बिंदुओं पर रहा – संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना, बूथ प्रबंधन और विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी।

सूत्रों के अनुसार बांसुरी स्वराज ने कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठन की असली ताकत बूथ है, इसलिए हर बूथ पर सक्रियता बढ़ानी होगी। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने को भी उन्होंने जरूरी बताया।

प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने कार्यकर्ताओं से आने वाले संगठनात्मक कार्यक्रमों को एकजुट होकर चलाने और अभी से 2027 की तैयारी में जुटने का आह्वान किया।

बैठक में कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम करने का संकल्प लिया।

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट, जिला अध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, जिला प्रभारी रमेश मोखरी, पौड़ी जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *