देहरादून में उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या से जुड़ा मामला सामने आया है। मंत्री ने अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ कैंट थाने में एफआईआर दर्ज कराते हुए धोखाधड़ी, मारपीट, जातिसूचक अपमान और जान से मारने की साजिश जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।
तहरीर में मंत्री ने अपने और अपने नाबालिग बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पति ने शादी के समय अपनी वैवाहिक स्थिति छिपाई और विरोध करने पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया। साथ ही, एक कथित ऑडियो क्लिप का हवाला देते हुए जान से मारने की साजिश रचने का आरोप भी लगाया है।
मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस बीच, मंत्री का रोते हुए अपनी पीड़ा व्यक्त करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कांग्रेस ने भी इस मामले को लेकर प्रतिक्रिया दी है।
नोट:मामले में लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच जारी है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।