पौड़ी जनपद में भाजपा को झटका लगा है। पूर्व विधायक और पूर्व पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। करीब आठ साल तक भाजपा में रहने के बाद उन्होंने निजी कारणों से पार्टी से अलग होने का फैसला किया।

आठ साल तक भाजपा में रहने के बाद उन्होंने 18 अक्टूबर को पार्टी से नाता तोड़ लिया। उन्होंने अपने इस फैसले के पीछे व्यक्तिगत कारणों के साथ ही पार्टी में खुद को सही ढंग से नहीं समझे जाने और घुटन महसूस होने की बात कही है, हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि अपने अगले राजनीतिक कदम को लेकर वह जल्द ही फैसला लेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *