मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड में महानवमी के अवसर पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। शारदीय नवरात्रि के इस पावन पर्व पर प्रदेश के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं में पूजनीय स्थान रखती है। नवरात्रि का पर्व नारी शक्ति, श्रद्धा, आस्था और भक्ति का प्रतीक है। यह पर्व हमें मातृ शक्ति के सम्मान, सामर्थ्य और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका का स्मरण कराता है।
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना भी जारी की गई है। इसमें में बताया गया है कि उत्तराखंड प्रदेश शासन ने महानवमी के पावन अवसर पर 19 अक्टूबर (सोमवार) को पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। सोमवार को बैंक, कोषागारों और उप कोषागारों में भी छुट्टी रहेगी।