कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी के पिता को लेकर विवादित बयान दे दिया। खरगे के बयान पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भड़क गए हैं।

धामी ने खड़गे पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता से बाहर रहने के कारण उनका मानसिक संतुलन पूरी तरह गड़बड़ा गया है। उन्होंने इस बयान को राजनीतिक मर्यादाओं के खिलाफ बताते हुए माफी मांगने की मांग की। मुख्यमंत्री ने इस मुद्दे पर राहुल गांधी और अखिलेश यादव का भी जिक्र किया और उत्तराखंड के स्वाभिमान को लेकर कांग्रेस से अपना रुख स्पष्ट करने को कहा।

खरगे के इस बयान के बाद बीजेपी ने कड़ा विरोध जताया और आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष ने न केवल प्रधानमंत्री और उनके दिवंगत पिता का अपमान किया है, बल्कि पूरे देश की गरिमा को ठेस पहुंचाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *