उत्तराखंड परिवहन कर्मचारी यूनियन ने मंत्री प्रदीप बत्रा से बैठक के बाद अपनी हड़ताल स्थगित कर दी है। बैठक के दौरान निगम के कर्मचारियों की मांगों पर चर्चा की गई। जिसमें रोडवेज कर्मचारियों के तमाम मांगों पर सहमति बन गई है। जिसके तहत 4 नवंबर तक निगम के कर्मचारियों को अगस्त महीने का वेतन बोनस सहित जारी कर दिया जाएगा।

कर्मचारी यूनियन के प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि एक दिसम्बर तक हड़ताल स्थगित की गई है। इस तरह त्योहारी सीजन में हड़ताल टलने से सरकार व परिवहन निगम ने ली राहत की सांस ली है।

परिवहन निगम के कर्मचारियों ने इस बात पर जोर दिया कि पिछले 3 महीने से उन्हें वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है। उन्होंने हर महीने की 7 तारीख को कर्मचारियों का वेतन भुगतान की मांग की। इसके बाद बैठक में निर्णय लिया गया कि इसके स्थाई समाधान की दिशा में काम किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *