पौड़ी के रिखणीखाल में यात्रियों से भरा एक वाहन बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में 12 लोग सवार थे, जिसमें से 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हैं। कार में सवार सभी महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी थीं और दीदी-भुलि योजना के फॉर्म भरने रिखणीखाल गई हुई थीं। वहां से लौटने के दौरान यह हादसा हुआ।

मृतकों की पहचान चालक अनिल देबराड़ा (48), कांति देवी (45), रेखा देवी (42), सुमित्रा देवी (50), सुनीता देवी (45), धनेश्वरी देवी (46), सरोजनी देवी (38) और रजनी देवी (25) के रूप में हुई है। सभी मृतक भंगलवाड़ गांव के निवासी बताए गए हैं ।

वहीं, हादसे में घायल शशि देवी (35), शकुंतला देवी (45), जगदीश सिंह .और सत्यवती देवी (36) को अस्पताल पहुंचाया गया है। ये सभी भी भंगलवाड़ गांव के रहने वाले हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही रिखणीखाल, लैंसडाउन और कोटद्वार से अधिकारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घायलों को तुरंत पास के हॉस्पिटल भिजवाया गया। वहीं मृतकों का पंचनाम भरकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है, फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *