उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में 27 अक्टूबर से विधानसभा सत्र शुरू होगा। सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू होगी। सत्र के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का अनुपूरक बजट पेश कर सकती है।

इस बार अनुपूरक बजट का आकार ₹5,000 करोड़ से अधिक रहने का अनुमान है। वित्त विभाग को विभिन्न विभागों से प्रस्ताव मिले हैं, जिनकी समीक्षा की जा रही है। सरकार का फोकस विकास योजनाओं के लिए अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध कराने और बजट का बेहतर प्रबंधन करने पर रहेगा।

गौरतलब है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रदेश सरकार ने ₹5,315 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया था। इस बार बजट का अंतिम आकार सरकार के निर्णय के बाद स्पष्ट होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *