Yi Media , Bageshwar.
उत्तराखंड के सीमांत पहाड़ों से अब Science, Innovation और Curiosity की नई उड़ान भरेगी।
उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (UCOST) द्वारा 5th Seemant Janpad Bal Vigyan Mahotsav-2026 का आयोजन 9 और 10 अक्टूबर को बागेश्वर के विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मंडलसेरा में किया जा रहा है।
UCOST राज्य सरकार की नोडल एजेंसी है जो Scientific Awareness को बढ़ावा देती है। इस महोत्सव का मकसद पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर, चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जैसे 6 सीमांत जिलों के बच्चों में Research and Development की सोच पैदा करना है।
इस बार महोत्सव की थीम है – “Integration of Climate Change Adaptation and Mitigation Strategies in Disaster Risk Management Plans” यानी आपदा प्रबंधन में जलवायु परिवर्तन से निपटने की रणनीति।
इसके साथ ही बच्चों को Artificial Intelligence (AI), Cyber Security and Hygiene जैसी Emerging Technology के बारे में भी बताया जाएगा।
महोत्सव में कक्षा 6 से 12 तक के छात्र Junior और Senior दो वर्गों में हिस्सा लेंगे। मुख्य आकर्षण होंगे – वैज्ञानिक कविता (हिंदी/अंग्रेजी), Science Model, Science Quiz और Science Drama.
यह आयोजन ब्लॉक, फिर जिला और फिर राज्य स्तर पर होगा। 6 जिलों के 33 ब्लॉकों के करीब 250 Young Scientists, उनके शिक्षक और देश के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक इसमें शामिल होंगे।
बता दें, पहला आयोजन चंपावत, दूसरा चमोली, तीसरा पिथौरागढ़ और चौथा रुद्रप्रयाग में हुआ था। अब 5वां आयोजन बागेश्वर को मिला है।
UCOST के अधिकारियों का कहना है कि इस पहल से पहाड़ के बच्चों में Scientific Temper और Innovation Culture मजबूत होगा और वे Climate Change जैसी चुनौतियों का वैज्ञानिक समाधान खोजने के लिए प्रेरित होंगे।