उत्तराखंड की प्रसिद्ध भीमताल झील की खूबसूरती और प्राकृतिक स्वरूप को बरकरार रखने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। झील को फिर से गहरा, स्वच्छ और अधिक जल भंडारण क्षमता वाला बनाने के लिए स्प्रिंग एंड रिवर रिजुवनेशन अथॉरिटी (SARRA) की ओर से 20 से 23 नवंबर तक चार दिवसीय वैज्ञानिक बैथिमेट्रिक सर्वेक्षण कराया गया।

इस सर्वे में रुड़की की विशेषज्ञ एजेंसी की टीम ने आधुनिक तकनीक और हाईटेक उपकरणों की मदद से झील की गहराई, जल भंडारण क्षमता और तल में जमा गाद का आकलन किया। मोटर बोट में इकोसाउंडर मशीन और डीजीपीएस तकनीक के जरिए झील के हर हिस्से का बारीकी से सर्वे किया गया।

सर्वेक्षण के आधार पर झील का 3D डिजिटल नक्शा तैयार किया जाएगा। इसके बाद झील में जहां सबसे अधिक गाद जमा है, वहां वैज्ञानिक तरीके से ड्रेजिंग की योजना बनाई जाएगी। इससे झील की जल भंडारण क्षमता बढ़ाने और पानी की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद मिलेगी।

जलागम मंत्री राम सिंह कैड़ा ने इस पहल को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। इस योजना से भीमताल झील के संरक्षण के साथ पर्यटन और स्थानीय लोगों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *