उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी को देहरादून पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार किया है। गिरधारी रेखा आर्या पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के बाद से फरार चल रहे थे। पहले पुलिस और फिर एसआईटी उन्हें हर जगह तलाश कर रही थी। गिरधारी लाल साहू के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी था।

साहू को मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने उत्तर प्रदेश के झांसी से शनिवार को गिरफ्तार किया गया। उनके अलावा, उनके एक करीबी सतेंद्र राठौर को उत्तर प्रदेश के बरेली से गिरफ्तार किया गया।

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ शिकायत में मारपीट, उत्पीड़न, धोखाधड़ी, जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल, जान से मारने की धमकी और हत्या की साजिश जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने यह आरोप भी लगाया था कि पति गिरधारी लाल ने पहली शादी की जानकारी छिपाकर उनसे विवाह किया। उन्होंने आर्य के पास 210 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति होने का दावा भी किया और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से इसकी जांच कराने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *