उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की।

मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से बाबा विश्वनाथ का पूजन कर प्रधानमंत्री मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की। साथ ही देश की निरंतर प्रगति, समृद्धि और विकसित भारत के संकल्प की सफलता के लिए प्रार्थना की।

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और विकास के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की प्रगति और भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिलने की दिशा में किए गए कार्यों का उल्लेख किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *