देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णु लोक कॉलोनी में मंगलवार दोपहर दिनदहाड़े घर में घुसे आरोपी ने लूट के विरोध पर बुजुर्ग दंपती और उनकी नौकरानी पर पेचकस से हमला कर दिया। घटना में तीनों की मौत की सूचना है।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने बुजुर्ग महिला के गले से चेन छीनने के बाद विरोध करने पर हमला किया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने आरोपी को भागते समय पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

By master

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *