दूरस्थ क्षेत्रों में डिजिटल शिक्षा की मिसाल बने महेंद्र चौहान!
* “विमर्श 2.0” CSR कार्यक्रम में उत्तराखंड के शिक्षक को मिला सम्मान!
![]()
शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल तकनीक के प्रभावी उपयोग और दूरस्थ क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण को बढ़ावा देने वाले उत्तराखंड के शिक्षक महेंद्र कुमार चौहान को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। मैनकाइंड फार्मा द्वारा संचालित CSR परियोजना “विमर्श 2.0” के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में चमोली जनपद के विकासखंड कर्णप्रयाग स्थित राजकीय इंटर कॉलेज थिरपाक के गणित प्रवक्ता महेंद्र कुमार चौहान को “चैम्पियन टीचर” सम्मान प्रदान किया गया।
यह कार्यक्रम तमिलनाडु के कोयंबटूर में आयोजित हुआ, जिसमें देशभर से शिक्षा और डिजिटल नवाचार से जुड़े शिक्षकों एवं विशेषज्ञों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में डिजिटल शिक्षा को मजबूत बनाना तथा स्मार्ट क्लास तकनीक के प्रभावी उपयोग को प्रोत्साहित करना था। जानकारी के अनुसार मैनकाइंड फार्मा द्वारा उत्तराखंड के 97 विद्यालयों में 121 स्मार्ट क्लास स्थापित किए गए हैं। इस परियोजना का संचालन SEEDS संस्था के सहयोग से किया जा रहा है।
महेंद्र चौहान को यह सम्मान स्मार्ट क्लास तकनीक के नवाचारपूर्ण उपयोग, विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता में सुधार तथा कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में भी तकनीक आधारित शिक्षा को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए दिया गया। उनके प्रयासों से विद्यार्थियों के शिक्षण स्तर में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है। कार्यक्रम में उत्तराखंड शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी उनके कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर शिक्षा सचिव रविनाथ रमन, निदेशक माध्यमिक शिक्षा मुकुल सती तथा स्कूल इंडिया लिमिटेड के स्टेट हेड रमेश पेटवाल सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने महेंद्र चौहान की उपलब्धि को उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय बताते हुए कहा कि इससे दूरस्थ क्षेत्रों में कार्य कर रहे अन्य शिक्षकों को भी नई प्रेरणा
https://shorturl.fm/jBEeV
https://shorturl.fm/MsW5B
https://shorturl.fm/mdcQW
https://shorturl.fm/Kjjbz
https://shorturl.fm/UvOBj