एनडीए खड़कवासला, पुणे में आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आधुनिक शिक्षा पर हुआ मंथन
देहरादून। पुणे स्थित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA), खड़कवासला में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) एवं पुणे सहोदया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय शिक्षक सम्मेलन 2026 में दून इंटरनेशनल स्कूल, देहरादून के प्रतिनिधि के रूप में एक शिक्षक ने प्रतिभाग किया।
![]()
सम्मेलन का मुख्य विषय ‘कम्प्यूटेशनल थिंकिंग एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की समझ’ रहा। इसमें देशभर से पहुंचे शिक्षाविदों और शिक्षकों ने शिक्षा के क्षेत्र में एआई की बढ़ती भूमिका, कम्प्यूटेशनल थिंकिंग, राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) तथा भविष्य की कक्षाओं को अधिक आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचारों एवं अनुभवों का आदान-प्रदान किया।
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में आयोजित इस सम्मेलन को प्रतिभागी शिक्षक ने एक विशेष शैक्षणिक अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि यहां से प्राप्त ज्ञान और नई जानकारियों को दून इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों एवं साथी शिक्षकों के साथ साझा किया जाएगा, ताकि विद्यालय में आधुनिक तकनीक और नवाचार आधारित शिक्षण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
![]()
इस अवसर पर एनडीए के कमांडेंट श्री अनिल जग्गी, सीबीएसई के निदेशक (प्रशिक्षण) श्री मनोज श्रीवास्तव तथा सीबीएसई देहरादून सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रमुख श्री मनीष त्यागी के मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया गया। साथ ही इस राष्ट्रीय सम्मेलन में सहभागिता का अवसर प्रदान करने के लिए दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधन के प्रति भी धन्यवाद ज्ञापित किया गया।