Manisha koirala mumabi सुप्रसिद्ध अभिनेत्री मनीषा कोइराला मिली अस्पताल में सांसद अनिल बलूनी anil baluni से ।Manisha koirala mumabi सुप्रसिद्ध अभिनेत्री मनीषा कोइराला मिली अस्पताल में सांसद अनिल बलूनी anil baluni से ।

Youth icon yi media logo . Youth icon media . Shashi bhushan maithani paras

सुप्रसिद्ध अभिनेत्री मनीषा कोइराला मिली अस्पताल में सांसद अनिल बलूनी से ।

मुंबई, भारतीय सिने जगत की विख्यात अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने आज मुंबई में उपचार करा रहे उत्तराखंड से सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी का हालचाल जाना। मनीषा कोइराला स्वयं कैंसर सरवाइवर हैं। उन्होंने अपनी इच्छाशक्ति और जीवटता से कैंसर को हराया।

Manisha koirala mumabi सुप्रसिद्ध अभिनेत्री मनीषा कोइराला मिली अस्पताल में सांसद अनिल बलूनी anil baluni से ।

अस्वस्थ चल रहे सांसद बलूनी 3 माह से अधिक समय से मुंबई में अपना उपचार करा रहे हैं। इससे पूर्व कैंसर को मात देने वाले क्रिकेटर युवराज सिंह ने भी सांसद बलूनी से भेंट की थी। वह कैंसर के क्षेत्र में सांसद बलूनी के साथ मिलकर काम करने की इच्छा भी जता चुके हैं।

सांसद बलूनी के हाल-चाल लेने आई मनीषा कोइराला ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि किन जानकारियों और जागरूकता से समय रहते कैंसर को मात दी जा सकती है। उन्होंने मजबूत इच्छाशक्ति को भी उपचार का अहम हिस्सा बताया। सुश्री कोइराला ने उपचार के दौरान और बाद की जीवन शैली और दिनचर्या के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां व सावधानियां भी साझा की।

जिस तरह कैंसर को हराकर युवराज सिंह ने मुख्य क्रिकेट में वापसी की थी उसी तरह मनीषा कोइराला भी पुनः अभिनय की दुनिया में सक्रिय हैं और काम कर रही हैं। सांसद बलूनी ने उनकी सदाशयता के लिए आभार जताया और मनोबल बढ़ाने के लिए धन्यवाद दिया।

By Editor