Preetam Singh : प्रीतम को कुर्सी, किशोर को छुट्टी ! प्रीतम बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए अध्यक्ष ।

देहरादून: विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कंाग्रेस आलाकमान ने संगठन में बदलाव करना शुरू कर दिया है। सबसे पहली गाज प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय पर गिरी है। कांग्रेस आलाकमान ने किशोर उपाध्याय को हटाकर पूर्व गृहमंत्री और वर्तमान में चकराता के विधायक प्रीतम सिंह को उत्तराखंड कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया गया है। प्रीतम की नियुक्ति पर पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री प्रीतम सिंह को उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त होने पर बधाई दी है। उपाध्याय ने प्रीतम सिंह को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत होने पर बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी।