दिल्ली : टीम संजीविनी
Youth icon Yi National Creative Media Report
Youth icon Yi National Creative Media Report

Social Crime : सोशल मीडिया पर अश्लीलता फैलने वाले गिरोह को किया बेनकाब, संजीवनी नें …! 

RAKESH BIJALWAN, Yi
RAKESH BIJALWAN, Yi

बिगत कई वर्षों  से विशिष्ट रूप से महिला सशक्तिकरण व महिलाओं के उत्थान  के लिए निस्वार्थ एवं समर्पण भाव से कार्य कर रही साथ ही समाज के भिन्न क्षेत्रों में अपनी अहम् भूमिका  निभाने वाली स्वयं सेवी संस्था संजीवनी.. संकल्प सामाजिक संस्था अपने कार्यों के लिए संकल्पित है ।
इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए ‘संजीवनी’ ने सोशल मीडिया पर हो रहे अपराधों को ध्यान में रखते हुए एक गिरोह का पर्दाफाश किया है, और गिरोह का सरगना को गुजरात से पकड़ कर मानेसर में पुलिस के हवाले किया।
दो महीने से  लगातार संजीवनी की अध्यक्षा श्रीमती अनीता नेगी गुप्ता  के फेसबुक के अकॉउंट में एक शख्स लगातार आपत्तिजनक एवं अश्रलील फ़ोटो एवं मैसेज भेज कर परेशान कर रहा था, कई बार समझाने के बावज़ूद भी वह माना नहीं, कई अलग अलग नकली  आईडी से वह मैसेज भेजता रहा, इसी प्रकार की शिकायतें संजीवनी संस्था कार्यालय में  कई लड़कियों ने पहले भी की, संजीवनी की अध्यक्षा श्रीमती अनीता  एवं कार्याध्यक्ष  संतोष  ने इस प्रकार के अपराधों को रोकने लिए इस सख्श को पकड़ने की योजना बनाई ताकि भविष्य में किसी भी महिला व लड़कियो के साथ इस प्रकार की घटना ना घटे।

दिल्ली : टीम संजीविनी
दिल्ली : टीम संजीविनी

संजीवनी की टीम दिल्ली से आरोपी की तलाश में गुजरात रवाना हुई जिसमें उनके साथ दो हरियाणा पुलिस के जवान भी शामिल थे। गुजरात में  अपने साहस का परिचय देते हुए श्रीमती अनीता  एवं अन्य सदस्यों ने आरोपी को धर पकड़ा, और मानेसर  ले कर आए।
इस मुहीम में एन जी ओ के   अन्य महिला सदस्यों में  सरोज रावत,  मीन देवी,  सरोज बिष्ट ने अहम् भूमिका निभाई। साथ ही मानेसर के थाना अध्यक्ष सब इंस्पेक्टर यशबीर सिंह , एवं कांस्टेबल वृजमोहन ने मौके पर पहुँच कर आरोपी युवक को गिरफ़्तार कर  कर्यवाही शुरू  कर दी है । जाँच पड़ताल में पता चला की युवक का नाम विनोद सिंह था, जो कि वहां नौकरी कर रहा था ।

*राकेश बिजलवाण 

Copyright: Youth icon Yi National Media, 

यदि आपके पास भी है कोई खास खबर तो, हम तक भिजवाएं । मेल आई. डी. है – shashibhushan.maithani@gmail.com   मोबाइल नंबर – 7060214681 , और आप हमें यूथ आइकॉन के फेसबुक पेज पर भी फॉलो का सकते हैं ।  हमारा फेसबुक पेज लिंक है  –  https://www.facebook.com/YOUTH-ICON-Yi-National-Award-167038483378621/  

By Editor

6 thoughts on “Social Crime : सोशल मीडिया पर अश्लीलता फैलाने वाले गिरोह को किया बेनकाब, संजीवनी नें …!”
  1. वाह बहुत ही अच्छा हुआ, संजीवनी संस्था को इस कार्य के लिए बहुत बहुत बद्धाई ?????

  2. सरहनीय काम और youthicon की बढ़िया रिपोर्टिंग।

  3. Sanjeewani sanstha KO bahut bahut badhai mahilayon king prerna sanjeevani sanstha no salam

  4. Good job
    This is a must these days looking at the number of increasing cases of eve teasing

Comments are closed.