चकराता ब्लॉक के उदावा में एक दुल्हन बारात ढ़ाई घंटे पैदल चलकर दुल्हे के घर पहुंची। गांव में सड़क न होने की वजह से दुल्हन को पैदल ही कई किमी तक चलकर बारात ले जानी पड़ी। दुल्हन के साथ आए ग्रामीणों ने भी करीब 8 किलोमीटर की पैदल ही यह दूरी नापी। शादी की खुशियों के बीच दुल्हन और उसके परिजनों को सड़क सुविधा के अभाव में हुई इस परेशानी ने क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की जरूरत को एक बार फिर उजागर कर दिया।

सूचना के अनुसार उदावा गांव के अनिल चौहान का विवाह बुल्हाड़ गांव की शर्मीला से तय हुआ था। मंगलवार को दुल्हन बरात के साथ वाहन से लोखंडी तक पहुंची। इसके बाद उदावा गांव तक सड़क नहीं होने के कारण उसे पैदल पहाड़ी रास्ते से सफर तय करना पड़ा।

दुल्हन शर्मिला ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उदावा गांव तक मोटर मार्ग का निर्माण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क सुविधा उपलब्ध होने से गांव के लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी और शादी-विवाह सहित अन्य आवश्यक कार्यों के लिए होने वाली परेशानियां कम होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *