देहरादून, 30 सितंबर। संस्कृति विभाग सभागार में ‘उत्तराखंड जन संवाद 2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ताओं, विशेषज्ञों, नागरिक संगठनों तथा सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने प्रदेश के सामाजिक, आर्थिक, पर्यावरणीय और संवैधानिक मुद्दों पर विचार साझा किए।

संवाद के दौरान पलायन, रोजगार, कृषि, आजीविका, जलवायु परिवर्तन, अति-पर्यटन, अनियोजित शहरीकरण, भू-कानून और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषय प्रमुखता से उठे। महिलाओं, दलितों, अल्पसंख्यकों और ट्रांसजेंडर समुदाय से जुड़े सामाजिक मुद्दों तथा मीडिया की भूमिका पर भी चर्चा हुई।

कार्यक्रम में UCC, धर्मनिरपेक्षता, पंचायती राज, ग्राम पंचायत विकास योजना, पारदर्शिता और शासन में जवाबदेही जैसे विषयों पर भी मंथन किया गया। दूसरे सत्र में विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने अपने अनुभव साझा किए।

समापन सत्र में रचनात्मक कांग्रेस के चेयरपर्सन संदीप दीक्षित और उत्तराखंड प्रभारी भुवन पाठक ने संवाद से सामने आए मुद्दों तथा आगे की कार्ययोजना पर विचार रखे। आयोजकों के अनुसार, 28 सितंबर को रुद्रपुर में हुए संवाद के बाद देहरादून में आयोजित यह दूसरा प्रमुख जन संवाद था।

जल, जंगल, जमीन, पलायन, आजीविका, पर्यावरण और सामाजिक न्याय से जुड़े सवालों पर आगे भी संवाद जारी रखने की बात कही गई

By master

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *