आरएसएस के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत अपने तीन दिवसीय प्रवास के दौरान रुड़की में संघ के क्षेत्र और प्रांत के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करेंगे और विभिन्न विषयों पर संवाद करेंगे। संघ के प्रांत कार्यवाह दिनेश सेमवाल ने जानकारी दी कि इस प्रवास के दौरान डॉ. भागवत रुड़की (हरिद्वार) में क्षेत्र और प्रांत के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठकें और संवाद करेंगे।

इस दौरान संगठनात्मक विषयों के साथ समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए चलाए जा रहे अभियानों पर भी चर्चा होगी। संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में आयोजित कार्यक्रमों की प्रगति और उनके सामाजिक प्रभाव की समीक्षा बैठक का प्रमुख विषय रहेगा।

इस प्रवास का एक विशेष आकर्षण हरिद्वार स्थित गायत्री तीर्थ शांतिकुंज का शताब्दी समारोह भी रहेगा। डॉ. भागवत इस भव्य आयोजन में शामिल होंगे। आध्यात्म, शिक्षा, संस्कार और समाज सुधार के क्षेत्र में गायत्री परिवार की रचनात्मक भूमिका को देखते हुए सरसंघचालक की इस समारोह में उपस्थिति को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *