उत्तराखंड के चमोली जिले में खराब मौसम के बीच बड़ा हादसा सामने आया है। बदरीनाथ धाम से लौट रहा एक हेलीकॉप्टर जोशीमठ के निकट चाई गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत छह लोगों के सवार होने की जानकारी सामने आई है।

हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचकर संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। गंभीर रूप से घायलों को तत्काल एयरलिफ्ट कर बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर नजर बनाए रखने की बात कही है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं पूरे घटनाक्रम की लगातार निगरानी कर रहे हैं।

वहीं, मौसम विभाग द्वारा शुक्रवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बीच हेलीकॉप्टर उड़ान को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हादसे की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *