पुलिस विभाग में दरोगा और कांस्टेबल समेत कुल 1385 पदों पर भर्ती की तैयारी की जा रही है। इतना ही नहीं जेल विभाग में भी 144 महिला और पुरुष बंदीरक्षकों की सीधी भर्ती का पुलिस मुख्यालय ने भर्ती के नियमों के तहत इसका आधिकारिक प्रस्ताव (अधियाचन) अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेज दिया है।

जेल विभाग में बंदीरक्षक के पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए इंटरमीडिएट यानी 12वीं पास होना आवश्यक बताया गया है। इसके अलावा अभ्यर्थियों की आयु 21 से 35 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। हालांकि आरक्षित वर्गों को मिलने वाली आयु सीमा में छूट और अन्य जरूरी शर्तों की विस्तृत जानकारी भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

उत्तराखंड ने भर्ती प्रक्रिया को समय पर पूरा कराने के लिए सचिव, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC), रायपुर, देहरादून को अधियाचन भेज दिया है। इस पत्र की एक प्रति गृह विभाग, उत्तराखंड शासन को भी भेज दी गई है। सभी पदों पर भर्ती सीधी परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा (फिजिकल टेस्ट) के माध्यम से की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *