मोहब्बेवाला के पास बुधवार शाम भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। एक ट्रक अनियंत्रित होकर आई-20 कार के ऊपर पलट गया। ट्रक के नीचे कार पूरी तरह दब गई और उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए। हादसे में एक महिला समेत चार लोगों की मौत की सूचना है।

गनीमत रही कि कार में सवार 6 साल का बच्चा सकुशल बाहर निकल आया। मृतकों की पहचान 38 वर्षीय मिश्रेश कपूर, उनकी पत्नी 38 वर्षीय निशा आनंद कपूर, 63 वर्षीय मां किरण कपूर और कार चालक नीरज के रूप में हुई है।

कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण उसमें फंसे लोगों को बाहर निकालने में बचाव दल को काफी मशक्कत करनी पड़ी। वाहन को कटर से काटकर लोगों को निकालने का प्रयास किया गया। पुलिस और एसडीआरएफ समेत कई बचाव दल मौके पर रेस्क्यू अभियान में जुटे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *