लैंसडाउन में निर्माणाधीन होटल की फायर NOC जारी करने के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में विजिलेंस ने कोटद्वार फायर स्टेशन के प्रभारी अग्निशमन अधिकारी भूपेश त्यागी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अधिकारी ने पीड़ित से 20 हज़ार रुपये की रिश्वत मांगी थी। विजिलेंस ने मौके से छह हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा।
शिकायत मिलने के बाद सतर्कता विभाग ने मामले की जांच की। इसके बाद थाना सतर्कता सेक्टर देहरादून में केस दर्ज कर ट्रैप टीम बनाई गई। इसके बाद बुधवार को सतर्कता सैक्टर देहरादून की ट्रैप टीम ने भूपेश त्यागी प्रभारी अग्निशमन अधिकारी (लीडिंग फायरमैन) को पीड़ित से छह हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।