राज्य में ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दिशा में कदम उठाया गया है। ढकरानी, खटीमा, पथरी और तिलोथ में बनने वाले इन प्रोजेक्ट्स से जरूरत के समय बिजली उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। राज्य में चार बड़े Battery Energy Storage System (BESS) प्रोजेक्ट स्थापित किए जाएंगे। इनकी कुल क्षमता 76 मेगावाट यानी 190 मेगावाट-ऑवर होगी। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने इन परियोजनाओं के लिए निर्धारित टैरिफ और पावर खरीद समझौते के मसौदे को सशर्त मंजूरी दी है।
ये प्रोजेक्ट देहरादून के ढकरानी, ऊधमसिंह नगर के खटीमा, हरिद्वार के पथरी और उत्तरकाशी के तिलोथ में लगाए जाएंगे।
ढकरानी – 30 मेगावाट
खटीमा – 15 मेगावाट
पथरी – 16 मेगावाट
तिलोथ – 15 मेगावाट
तीन परियोजनाओं की जिम्मेदारी पतंजलि रिन्यूएबल एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड को दी गई है, जबकि तिलोथ प्रोजेक्ट आर्मी इन्फोटेक लिमिटेड को मिला है।