हरिद्वार में 11 माह की मासूम से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना को अंजाम देकर आरोपित फरार हो गया। पुलिस ने दोपहर को आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की इस हरकत के बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ गई थी। बच्ची की हालत फिलहाल गंभीर बताई जा रही है। जिसे पहले पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने बच्ची की हालत को देखकर हायर सेंटर रेफर कर दिया।

आरोप है कि बच्ची के पिता के साथ फैक्टरी में काम करने वाले एक व्यक्ति ने रविवार रात घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। सौरभ ने पास में ही किराए पर कमरा लिया हुआ था। रविवार देर रात बच्ची रो रही थी और उसकी मां खाना बना रही थी। आरोप है कि सौरभ ने बच्ची को चुप करने के बहाने उठाया और अपने कमरे में ले गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

बच्ची की तबीयत अचानक बिगड़ने तो परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने बच्ची की हालत को देखते हुए जांच की तो दुष्कर्म की बात सामने आई। इसके बाद अस्पताल की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *