कांग्रेस प्रवक्ता प्रदीप भट्ट उत्तराखंड देहरादून , Youth icon Yi Reportकांग्रेस प्रवक्ता प्रदीप भट्ट उत्तराखंड देहरादून , Youth icon Yi Report

Logo Youth icon Yi National Media HindiBetter than Pritam Kishor : हरीश रावत की उस चिट्ठी का क्या है राज ? कांग्रेस प्रवक्ता को प्रीतम में क्यों नजर आ रहें हैं ?  कैसे प्रीतम साबित होंगे किशोर से बेहत्तर अध्यक्ष ? 

और क्या-क्या कहा कांग्रेस प्रवक्ता प्रदीप भट्ट ने अवधेश नौटियाल के साथ हुई खास बातचीत में , आगे पढ़ें विस्तार से । 

 
अवधेश नौटियाल Awadhesh Nautiyal Youth icon Reporter
अवधेश नौटियाल Awadhesh Nautiyal Youth icon Reporter

देहरादून। कट्प्पा रूपी भाजपा के लिए उत्तराखंड कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रीतम सिंह बाहुबली साबित होंगे। ऐसा कहना है कांग्रेस के तेज तर्रार नेता और प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप भट्ट का। यूथ आइकाॅन कार्यालय पहुंचे प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप भट्ट ने नए अध्यक्ष प्रीतम सिंह की ताजपोशी से लेकर हार का ठीकरा किशोर उपाध्याय के सिर फूटने जैसे कई सवालों के बड़ी बेबाकी के साथ जवाब दिए। और बताया कि क्या राज है सोशल मीडिया में हरीश रावत के खत के पीछे? और क्या कुछ कहा प्रदीप भट्ट ने आप भी पढ़िए।

 
कांग्रेस प्रवक्ता प्रदीप भट्ट उत्तराखंड देहरादून , Youth icon Yi Report
कांग्रेस प्रवक्ता प्रदीप भट्ट 

सवाल- अध्यक्ष पद पर प्रीतम सिंह जी की ताजपोशी को किस तरह देखतें हैं?

जवाब-  कांग्रेस आलाकमान ने बिल्कुल सही निर्णय है। मैं आला कमान के निर्णय का पूरी तरह स्वागत करता हूं। इस समय जब विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पूरी तहर हताश और निराश दिखाई दे रही है। उसको प्रीतम सिंह जैसे ही एक ऐसे कशिमाई नेता की जरूरत थी, जो सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं और आज तक अपना कोई भी विधानसभा चुनाव नहीं हारे हैं। यही नहीं लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस उनके विधानसभा क्षेत्र से हमेशा आगे रहती है। इससे कार्यकर्ताओं के मनोबल में बृद्वि हुई है। प्रीतम सिंह जी का परिवार पीढ़ियों से कांग्रेसी विचारधारा को मजबूत करने और लोगों को जोड़ने का काम कर रहा है। मेरा तो साफ तौर से यह कहना है कि प्रीतम सिंह जी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाया जाना “भाजपा के लिये खतरे की घण्टी” है। कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गाँधी एवं उपाध्यक्ष राहुल गाँधी जी का आभार कि उन्होंने प्रीतम सिंह जी जैसे अत्यंत ईमानदार एवं कर्मशील नेता को बागडोर सौंपी। प्रीतम सिंह जी का निर्विवाद राजनितिक जीवन हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिये प्रेरणा का स्रोत है।
 
 
सवाल- आप इतनी तारीफों के पुल बांद रहे हैं प्रीतम सिंह जी के, इसका मतलब किशोर उपाध्याय जी का कार्यकाल बेहद निराशाजनक था ?
जवाब-  किशोर उपाध्याय जी ने अपने कार्यकाल में कांग्रेस को मजबूत करने का काम किया। कार्यकर्ताओं को आपस में जोड़ने के साथ ही हर गांव, घर, तक कांग्रेस की नीतियों को पहुंचाया। पूरी कांग्रेस को उम्मीद है कि प्रीतम सिंह जी के अनुभवी नेतृत्व में कांग्रेस वापसी करेगी। जिसकी शुरूआत आगामी पंचायत और निकाय चुनावों से होगी।
 
सवाल- आपका कहना है कि प्रीतम सिंह जी का अध्यक्ष बनाया जाना निकाय और पंचायत चुनाव में कांग्रेस की सफलता की गांरटी है ?
जवाब- आप देख सकते हैं कि जब से प्रीतम सिंह जी को नया अध्यक्ष बनाये जाने की घोषणा हुई है। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता पूरे जोश में दिखाई दे रहा है। कांग्रेस के अंदर नये उत्साह का संचार हुआ है। कार्यकर्ताओं को प्रीतम सिंह जी से बेहद उम्मीद है इसका सबसे बड़ा कारण उनकी बेदाग छवि और उनका किसी गुट से न जुड़ा होना। हर कांग्रेसी को उम्मीद है कि प्रीतम सिंह जी के कुशल नेतृत्व में कांग्रेस आगामी त्रिस्तरीय पंचायत एवं निकाय चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल कर भाजपा से विधानसभा चुनाव की हार का बदला चुकायेगी।
 
 
राहुल गांधी के साथ कांग्रेस प्रवक्ता प्रदीप भट्ट उत्तराखंड देहरादून , Youth icon Yi Report
राहुल गांधी के साथ कांग्रेस प्रवक्ता प्रदीप भट्ट 

सवाल- पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय जी के कार्यकाल में कांग्रेस मजबूत ज्यादा हुई या उसमें टूट-फूट और लड़ाई झंगड़ा ज्यादा हुआ?

जवाब- देखिए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय का कार्यकाल बेहद मजबूती भरा रहा। जब उत्तराखण्ड में लोकतंत्र संकट में था, तब किशोर उपाध्याय जी ने जिस खूबी के साथ पार्टी का योग्यता पूर्वक नेतृत्व किया उसे सदैव याद रखा जायेगा। उनके मार्गदर्शन की जरूरत पार्टी को हमेशा थी और आगे भी रहेगी। और रही बात टूट-फूट की तो कुछ लोग सत्ता के लालच में कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं। उनके लिए पार्टी से बड़ी उनकी व्यक्तिगत महत्वकांक्षाए हो जाती है।
 
सवाल- नए अध्यक्ष का चुनाव करने में उत्तराखंड के कांग्रेसी नेताओं से सलाह मश्वरा लिया गया था?
जवाब- जी बिल्कुल, कांग्रेस आलाकमान ने राज्य के नेताओं से सलाह मश्वरा जरूर किया होगा। प्रीतम सिंह युवा कार्याकर्ताओं के साथ ही हर एक कांग्रेसी की पसंद हैं। केंद्रीय नेतृत्व ने उत्तराखंड कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की पसंद का ध्यान रखते हुए प्रीतम सिंह को प्रदेश अध्यक्ष का महत्वूपर्ण दायित्व सौंपा है। प्रीतम के अध्यक्ष बनने के बाद पूरी कांग्रेस नए जोश और जुनून से लवरेज है।
 
 
सवाल- एक सवाल सोशल मीडिया में छाया हुआ है कि किशोर उपाध्याय जी को भी नहीं पता था कि आलाकमान उन्हें हटा रहा है?
जवाब-  देखिए कांग्रेस में संगठनात्मक चुनाव शुरू हो गए हैं। ऐसे में कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों को बदला जाना है, ऐसा नहीं है कि केवल किशोर उपाध्याय जी को बदला गया हो, कई अन्य राज्यों में भी बदलाव हुआ है। किशोर उपाध्याय जी का  कार्यकाल पूरा हो चुका है। इस लिए इस तरह की बातों पर कार्यकर्ताओं के साथ ही मीडिया को भी ज्यादा गौर नहीं करना चाहिए।
 
 
सवाल- सोशल मीडिया पर वायरल हुई पूर्व सीएम हरीश रावत जी की चिट्ठी को किस तरह देखते हैं?
जवाब-  हरीश रावत कांग्रेस के दिग्गज नेता है। उन्होंने चिट्ठी के माध्यम से कार्यकर्ताओं को अपनी भावना से अवगत कराया है और आगे आने वाले चुनावों की तैयारी में जुटने का आहवान किया है। मुझे पूरी उम्मीद है कि उनकी चिट्ठी कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करने का काम करेगी।
 
सवाल-  पूर्व सीएम हरीश रावत ईवीएम पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं आपका क्या कहना है?
जवाब- देखिए पूरा मामला न्यायालय में विचाराधीन है। कई सीटों पर चैंकाने वाले परिणाम आये हैं। जिससे सवाल उठना लाजमी है, मीडिया के साथ ही तमाम लोग 40 से 44 सीटों का कयास लगा रहे थे, लेकिन कितनी सीटें मिली आप खुद ही देख लीजिए, ऐसे में सवाल खड़े होने लाजमी है। न्यायालय पर हमें पूरा विश्वास है, सच क्या है जल्द जनता के सामने होगा।
 
 
सवाल- उत्तराखंड ही नहीं कांग्रेस की पूरे देश में बुरी स्थिती है, जनता का विश्वास पार्टी लगातार खो रही है?
जवाब- देखिए कभी-कभी कुछ निर्णय सही नहीं होते हैं। शायद यही हमारे साथ भी हुआ होगा। जिसको हमें सच्चाई के साथ स्वीकार करना होगा और उन खामियों को दूर करना होगा। कांग्रेस ने इतने लम्बे समय देश में राज किया है। जनता के लिए काम किया है और अभी भी जनता की आवाज उठाने में लगी है। कांग्रेस वापसी करेगी ऐसा मेरा मानना है। रही बात उत्तराखंड की तो आप देखिए आने वाले निकाय और पंचायत चुनाव में प्रीतम सिंह जी के नेतृत्व में हम बीजेपी को सबक सिखायेंगे।
सवाल- कांग्रेस के तमाम नेता कह रहे हैं कि अब बदलाव दिखाई देगा उत्तराखंड कांग्रेस के अंदर, आपको भी लगता है ?
जवाब-  जी बिल्कुल दिखाई देगा। प्रीतम सिंह जी का परिवार पीढ़ियों से कांग्रेस और जनता की सेवा करता आ रहा है। ईमानदारी और सादगी उनकी ताकत है। कांग्रेस आलाकमान ने प्रीतम सिंह जैसे अत्यंत ईमानदार एवं कर्मशील नेता को बागडोर सौंपी। प्रीतम सिंह जी का निर्विवाद राजनितिक जीवन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिये प्रेरणा का स्रोत है। जब आपका टीम लीडर सभी गुणों से भरपूर होगा तो टीम भी बेहत्तर प्रदर्शन करेगी। आपको इसका प्रमाण आने वाले चुनाव में देखने को मिलेगा।
सवाल- प्रीतम सिंह जी की नई टीम में खुद को देखते हैं?
जवाब-  देखिए मैं कांग्रेस का निष्ठावान कार्यकर्ता हूं। मुझे जो भी जिम्मेदारी अब तक दी गई, मैने उसका पूरी ईमानदारी के साथ निर्वाह किया है। आगे भी करता रहूंगा। कांग्रेस को मजबूत करने में अपनी तरफ से कोई कोर कसर न आज तक छोड़ी है न आगे छोडूंगा। प्रीतम सिंह जी जो भी जिम्मेदारी सौंपेगे उसको पूरा करने में कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा।
Logo Youth icon Yi National Media Hindi
 

By Editor