श्रीनगर से कीर्तिनगर की ओर जा रहे विधायक के वाहन को उफल्डा के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक अन्य वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में विधायक विनोद कंडारी को कोई गंभीर चोट नहीं आई है।
उनको हल्की चोटें लगी है। किसी भी तरह से कोई खतरे की बात नहीं है। सूचना के अनुसार देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी बदरीनाथ हाईवे पर कीर्तिनगर पुल के पास दुर्घटना का शिकार हो गई।
हादसे के बाद विधायक विनोद कंडारी के सुरक्षित होने की जानकारी से समर्थकों ने राहत की सांस ली है। दुर्घटना के बाद उनके स्वास्थ्य को लेकर समर्थकों और शुभचिंतकों में चिंता बनी हुई है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों और घटना से जुड़ी अन्य विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे के कारणों को लेकर प्रारंभिक जानकारी में गलत दिशा से आ रहे वाहन को टक्कर की वजह बताया जा रहा है।