पार्टी की आत्मा हैं बूथ के वरिष्ठ कार्यकर्ता – रघुबीर सिंह बिष्ट
*बद्रीनाथ विधानसभा में सेवा संकल्प यात्रा जारी, गांव-गांव जाकर पुराने कार्यकर्ताओं से मिल रहे भाजपा नेता बिष्ट*
बद्रीनाथ। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और रुद्रप्रयाग जनपद के सह प्रभारी रघुबीर सिंह बिष्ट की सेवा संकल्प यात्रा बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र में लगातार जारी है। यात्रा के दौरान बिष्ट गांव-गांव और घर-घर जाकर पार्टी के वरिष्ठ और संगठननिष्ठ कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं।
![]()
यात्रा के क्रम में बिष्ट सगर, गंगोल गांव और भगवान रुद्रनाथ की पवित्र धरती पर पहुंचे, जहां उन्होंने पुराने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान संगठन के संघर्ष के दिनों की यादें ताजा हो गईं।
कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए बिष्ट ने कहा कि भाजपा को आज जिस मजबूत संगठन के रूप में जाना जाता है, उसके पीछे 1980 और 1990 के दशक के कार्यकर्ताओं का त्याग और संघर्ष है। उस दौर में सीमित संसाधनों के बावजूद कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर पार्टी को खड़ा किया था।
उन्होंने कहा कि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का अनुभव आज भी संगठन की सबसे बड़ी पूंजी है। इस यात्रा का मकसद सिर्फ जनसंपर्क नहीं, बल्कि पुराने साथियों का सम्मान करना और नई पीढ़ी को संगठन के संघर्ष की कहानी से जोड़ना है।
यात्रा के दौरान बिष्ट ने बचन सिंह नेगी, सतेंद्र सिंह रावत, हरक सिंह, आनंद सिंह, नंदन सिंह, अनिल, सुभाष, प्रदीप सिंह, मानवेन्द्र, माइकल, गोविंद सिंह समेत कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। लंबे समय बाद पुराने साथियों से मिलने पर कई कार्यकर्ता भावुक हो गए।
बिष्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जनकल्याणकारी योजनाओं से देश और प्रदेश तेजी से विकास कर रहे हैं, वहीं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में संगठन लगातार मजबूत हो रहा है।
अंत में उन्होंने कहा, “यह यात्रा उन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का अभियान है, जिन्होंने कठिन दौर में संगठन की नींव मजबूत की। बद्रीनाथ विधानसभा के हर वरिष्ठ कार्यकर्ता तक पहुंचना मेरा संकल्प है।”