मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बिंदुखत्ता, लालकुआं में लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव का रणसिंघा बजाकर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने लोक संस्कृति और परंपराओं से जुड़े आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम में लोक गायक प्रहलाद सिंह मेहरा के परिजनों को सम्मानित किया गया।

जन जागृति सांस्कृतिक कला समिति की ओर से आयोजित यह महोत्सव अमर लोकगायक स्वर्गीय प्रहलाद सिंह मेहरा की स्मृति को समर्पित रहा। मुख्यमंत्री का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान प्रहलाद सिंह मेहरा के भाई मनोहर मेहरा, पुत्र नीरज मेहरा, कमल मेहरा सहित अन्य परिजनों ने मुख्यमंत्री को कुमाऊं की सांस्कृतिक पहचान रणसिंघा भेंट किया। मुख्यमंत्री ने रणसिंघा बजाकर महोत्सव की शुरुआत की।

इस दौरान उन्होंने लोकगायक स्वर्गीय प्रह्लाद सिंह मेहरा की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए उनके पैतृक गांव में स्कूल, सहित आवश्यक कार्य कराने तथा बिंदुखत्ता में एक हजार लोगों की क्षमता वाले विशाल सांस्कृतिक भवन के निर्माण की घोषणा की।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक नवीन चंद्र दुम्का, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी, मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला, समिति के अध्यक्ष कमल मेहरा, मनोहर मेहरा और नवीन कार्की सहित क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *