देहरादून के मालसी स्थित चिड़ियाघर में सफेद बाघ तेजस के बाड़े सीएम धामी ने लोकार्पण कर उसे पर्यटकों के अवलोकनार्थ समर्पित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि तेजस के आने से चिड़ियाघर की लोकप्रियता बढ़ेगी और आगंतुकों को वन्यजीवों को देखने का एक अनूठा अनुभव मिलेगा। उम्मीद है कि इससे देहरादून आने वाले पर्यटकों के लिए एक अतिरिक्त आकर्षण पैदा होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कॉलेज के छात्रों के लिए मुफ्त प्रवेश से उन्हें प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण का व्यावहारिक अनुभव मिलेगा, जिससे युवाओं में पर्यावरण जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून चिड़ियाघर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल है। यहां हर साल करीब 8.50 लाख पर्यटक आते हैं और इससे सात करोड़ रुपये से अधिक की आय होती है। सफेद बाघ के आने से पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। उत्तराखंड में पहली बार इस तरह का सफेद बाघ लाया गया है।