प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मांडूवाला में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर शव खाई में फेंक दिया गया। डॉल्फिन कॉलेज के पास जंगल में दरेड़ नदी के किनारे खाई में शव मिलने से सनसनी फैल गई।

 

मंडुवाला स्थित डॉल्फिन कॉलेज के पास जंगल में खाई में एक युवक का शव मिलने की सूचना प्रेमनगर पुलिस को मिली. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त 38 वर्षीय मदन मुखिया निवासी सहरसा, बिहार के रूप में की। मदन वर्तमान में मंडुवाला, झाझरा में परिवार के साथ रहकर मजदूरी करता था। उसके गले पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले थे।

 

शराब पिलाने के बहाने पति को जंगल में ले जाया गया, जहां प्रेमी ने धारदार हथियार से उसके गले पर वार कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को जंगल से नीचे खाई में फेंक दिया गया। पुलिस ने मामले में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है।

By master