गुरुवार को करवाचौथ पर महिला कार्मिकों का अवकाश रहेगा। धामी सरकार की इस घोषणा के बाद महिलाओं में खुशी का माहौल है।  उत्तराखंड सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी करते हुए सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कार्मिकों को एक दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की जानकारी दी है।

सरकार के इस फैसले से उन महिला कर्मचारियों को राहत मिलेगी, जो नौकरी के साथ-साथ करवा चौथ की तैयारी भी करती हैं। अब वे त्योहार के दिन बिना ऑफिस की चिंता किए अपने परिवार और परंपराओं के साथ समय बिता सकेंगी। इस छुट्टी का ऐलान करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिलाओं की भावनाओं को सर्वोपरि रखा।

उन्होंने कहा कि करवा चौथ सिर्फ एक व्रत नहीं है, बल्कि यह महिलाओं की गहरी आस्था, उनके प्यार और पारिवारिक विश्वास से जुड़ा एक बहुत ही अहम त्योहार है। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार हमेशा महिलाओं की भावनाओं, उनकी आस्था और हमारी पुरानी परंपराओं का पूरा सम्मान करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *